Untitled Document
www.jaisiyaram.com Live Help
contact no.

Blankजर्मनी में आश्रम

Recommend this page | HOME

सादगी में सुंदरता, एक आश्रय-स्थल, एक स्वर्ग, एक अनुभव उस स्थान की  कल्पना करें जो आपको घर की गर्मी, स्वर्ग की शांतचित्तता एवं कभी पहले महसूस नहीं किया हुआ प्रशांति प्रदान करे I उस स्थान की  कल्पना करें  जहाँ प्रत्येक व्यक्ति एक परिवार हो I उस स्थान की  कल्पना करें  जहाँ आप  अधिकार-प्रदत्त, प्रबुद्ध एवं प्रेम में लीन हों I हाँ, ऐसा स्थान है और यह स्थान आपको खुली बाँहों से आमन्त्रित करता है I

जय सियाराम संत गोस्वामी श्री बालेन्दु जी महाराज (स्वामीजी) के द्वारा बोया हुआ बीज था I यह बीज अंकुरित हो चुका है और इसने प्रेम, शांति, सम्मान एवं आध्यात्मिकता का फल उत्पन्न किया है I स्वामीजी एवं यशेन्दु गोस्वामी के मन में उत्पन्न स्वप्न ने आज पूरे विश्व में अनुगामियों की समस्त पीड़ी को घेर लिया है I

हमारे साथ यात्रा करें क्योंकि हम आपको प्रेम धाम योजना के मुख्य पक्षों से परिचय कराते हैं I

स्वामीजी के संबंध में

स्वामीजी की प्रेम का परिवार बनाने की एक तीव्र इच्छा थी I सन्‌ 1971 में वृंदावन में जन्मे, स्वामीजी ने नौ वर्ष की आरम्भिक उम्र में ही आध्यात्मिक व्याख्यान देना शुरू कर दिया I अपने पिता एवं दादा के अच्छे आदर्शों का अनुसरण करते हुये स्वामीजी ने उस समृद्ध परंपरा को जारी रखा है जिसे उनके पूर्वजों ने उनमें भर दिया है I उनके अनुगामी उनके आदर्शों एवं उनकी शिक्षाओं से अत्यधिक लाभान्वित हुये हैं I स्वामीजी कुशलता से बातें करते हैं और इसलिये वे पृथ्वी के विभिन्न कोने से युवकों को आकर्षित करते हैं I

 

Swami ji

यशेन्दु गोस्वामी के संबंध में

ज्योतिषशास्त्र एवं रामायण के पेशेवर शिक्षक के रूप में यशेन्दु गोस्वामी श्री बिन्दु सेवा संस्थान के जन प्रबंधक हैं I वे एक अनुभवी हस्तरेखा शास्त्री एवं चेहरे को पढ़ने वाले भी हैं I एक ज्योतिषशास्त्री होने के कारण आपकी जन्म कुंडली को प्रभावित करने वाले ग्रहों के अनुकूल एवं प्रतिकूल प्रभावों, का निर्धारण करने में उनकी दक्षता है  I उनके बहुमूल्य सलाह ने अनेक लोगों को ग्रहों के बुरे प्रभावों को अनुकूल बनाने में सहायता की है I यशेन्दु गोस्वामी प्रेम चिंतन के संस्थापक हैं I यह कार्यक्रम व्यक्ति के आंतरिक व्यक्तित्व को अनुकूल बनाने के लिये उसे समझना है I इस प्रक्रिया के द्वारा वे अपने अनुगामियों को आंतरिक प्रेम एवं स्नेह उत्पन्न करने के लिये अपनी आंतरिक ऊर्जा को मुक्त करने की शिक्षा देते हैं I चिंतन के द्वारा यह अत्यावश्यक कार्यक्रम सच्चे आप को समझने के लिये ध्यान केन्द्रित करता है I

यशेन्दु गोस्वामी कोलोन में प्रेम धाम आश्रम में आध्यात्मिक क्रियाकलाप चलायेंगे I

Yashendu Goswami

इस दुनिया में हिंसा एवं आतंकवाद परमता के साथ छाये हुये हैं I एक शून्य है जिसे भरने की जरूरत है I प्रत्येक दिन पूरे विश्व में नयी नृशंसताएँ प्रकट होती हैं और चारों तरफ व्याप्त बुराईयों से हमारे ऊपर लगातार बौछाड़ होती हैं I एक युवक के रूप में आप प्रभाव्य हैं I इस दुनिया के सुख से संचालित होकर बुरे से सही अर्थ निकालना आपके लिये कठिन है I मित्र समूह के दवाब, अभिभावकीय दवाब, शैक्षणिक दवाब आपको घेर लेते हैं एवं कभी-कभी आप सिर्फ बचना चाहते हैं I कभी उस तरीके से सोचते हैं? तब आप सही जगह पर हैं I

हमारे मन प्राय: प्रश्नों से भरे रहते हैं I हमारे पास अधिक जानने, अधिक अनुभव करने और हमारे समझ को बढ़ाने की इच्छा होती है I जब हम वांछित उत्तर नहीं पाते हैं तो युवक के रूप में हम अन्य तथाकथित उपायों जैसे नशीले पदार्थ, मद्य एवं बुरी संगतों की ओर अग्रसर होते हैं I यही वह शून्य है जो आज हमारे जीवन में व्याप्त है I

कल का आपका भविष्य

भोजन, वस्त्र एवं आवास अब और ज़रूरत नहीं समझे जाते हैं I आज जो जरूरत है वह भावनात्मक एवं आध्यात्मिक समर्थन के लिये है I यही वह पदार्थ है जो आपके शून्य को भर सकता है I यदि आपका एक मात्र उत्तर विश्व के आम रास्तों का सहारा लेना है तो हम आपको एक रास्ता बता सकते हैं I आप निश्चित रहें कि हम आपको सही रास्ता दिखा सकते हैं I भविष्य के लिये एक आशा है I आपको जो करना है वह है आपको प्रदान किये गये अवसर को स्वीकार करना है I कल आपकी दुनिया एक अलग स्थान, एक बेहतर स्थान हो सकती है I

हमें क्या प्रदान करना है......

स्वामीजी एवं यशेन्दु गोस्वामी की दूरदर्शिता प्रेम धाम योजना के रूप में साकार हुई है I ’प्रेम का संस्कृत में अर्थ प्रणय है I इस योजना का उद्देश्य पारिवारोचित वातावरण में व्यक्तियों के भावनात्मक एवं आध्यात्मिक बुनियाद की स्थापना करना है I इसका उद्देश्य एक व्यक्ति में उन सार गुणों को पुनर्जीवित करना है जो इस विश्व की शक्तियों के द्वारा निर्जीव कर दिये गये हैं I ये युवा केन्द्र आपको एक सप्ताहांत के आश्रयस्थल या  अन्य बातों के लिये निकलने का एक संपूर्ण रास्ता बतायेंगे I यहाँ जीवन की सदगियों में भग लेने एवं इसका आनंद उठाने के लिये आपका स्वागत किया जयेगा I युवा कार्यक्रम, योग, ध्यान की कक्षायें, कार्यशालायें, संगोष्टियाँ, परिचर्चा समूह प्रेम धाम योजना की मात्र कुछ भेंट हैं I इस कार्यक्रम की दूसरी विशिष्टता मौन रहना, गहरे आध्यात्मिक चिन्तन के लिये शांति का अभ्यास करना है 

आप क्या आशा कर सकते हैं........

एक आतिथ्यकारी, मित्रवत एवं प्रेममय वातावरण

भोजन एवं आवास की व्यवस्था जिससे कि आपको सभी क्रियाकलापों का अनुभव हो सके

आराम करने का अवसर एवं अपने आपको प्रथम और तब दूसरों को समझना

बाँटने दूसरों की देखभाल करने का अवसर

ये युवा केन्द्र होटल नहीं हैं भोजन एवं आवास की व्यवस्था करना उद्देश्य नहीं है बल्कि उच्चतर स्तर पर एक अनुभव प्राप्त करना है I आश्रम आनेवाले लोगों को मित्रों एवं परिवार के एक प्रेम चक्र के निर्माण की खोज में आना चाहिये I यह लाभ-रहित आश्रम सच्चे सिद्धान्तों पर आधारिट है I

 प्रेम धाम योजना प्रेम धाम न्यास के द्वारा नियंत्रित होता है I बिल्कुल आप जैसे समर्थकों की सहायता से न्यास ने कोलोन की सीमा पर एक केन्द्र पहले ही स्थापित कर दिया है I ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन एवं डेनमार्क में केन्द्र शुरू करने की योजना जारी है I

एक युवक के रूप मुझे इस न्यास को क्यों चंदा देना चाहिये?

पुरानी आदतों से अलग हो जाने के लिये

स्वयं में उन मूल्यों एवं सिद्धांतों को बिठाना जो मेरे साथ अप्रचलित न हों

स्वयं को एक अधिक उज्ज्वल भविष्य के अवसर प्रदान करना

मानव जाति के अंग के रूप में स्वयं एवं दूसरों को सम्मान देना सीखना

उस परिवार का एक हिस्सा बनना जहाँ प्रेम एक मात्र आवश्यकता हो

एक शुभ-चिंतक के रूप में मुझे इस न्यास को क्यों चंदा देना चाहिये?

स्वामीजी के स्वप्न को साकार करने के नेक ध्येय में हमारा समर्थन करना

विश्व के चारों ओर युवाओं के भविष्य में निवेश करना

एक सच्चे ध्येय का समर्थन करना

चंदा

चूँकि यह एक धर्मार्थ निधि है हम योजना के निर्वाह के लिये एक बहुत मामूली राशि ग्रहण करते हैं I 18  वर्ष से कम उम्र के एक युवक के लिये, हम  प्रति माह 10 € शुल्क लेते हैं  I वयस्कों के लिये ह्म प्रति वर्ष 120 शुल्क लेते हैं I आय सीधे न्यास में जाती है जो इस कार्यक्रम का समन्वय करती है I एक बार पंजीकृत हो जाने पर आपको एक सदस्यता कार्ड प्रदान किया जायेगा I यह कार्ड पूरे विश्व में कहीं भी हमारे आश्रमों में प्रस्तुत किया जा सकता है I इस प्रकार आप हमारे अन्तर्राष्ट्रीय सदस्यता कार्ड को प्रस्तुत कर  आश्रम के क्रिया कलापों का लाभ उठा सकते हैं I

आयें! हम सब एक भिन्न कार्य करें! जय सियाराम!

हमने इस यात्रा को आरंभ किया है लेकिन हम इसे सिर्फ़ आपकी सहायता एवं समर्थन से पूरा कर सकते हैं I इस कार्यक्रम के सुधार के लिये हम आपके विचारों एवं सुझावों को सुनना पसंद करेंगे I चूँकि यह विशेष रूप से आपके लिये तैयार किया गया है, इस साहसिक कार्य में हम आपके विचारों का स्वागत करेंगे I यदि आप सदस्यता के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया निम्नांकित फॉर्म भरें I हम आपको अपनी तरफ से नवीनतम समाचारों का ब्यौरा देते रहेंगे I

अधिक विस्तृत सूचना के लिये कृपया यहाँ पूछ्ताछ करें:

PREM DHAM ASHRAM
c/o Jutta Qu'ja Hartmann ,
Alteburger Straße 277
50968 Cologne
Germany

Ashram in India:
Shree Bindu Sewa Sansthan
Sant Bindu ji Marg (Parikrama Marg)
Ram Nagar, Vrindaban-281121 (U.P.) India
Phone +91-565-2442374

Swami Balendu e. V., Germany:
Contact: Mobile +49-171-2744984

Internet: www.jaisiyaram.com, www.chakraheilung.de
Email: premdham@hotmail.com, ramona@jaisiyaram.com

CLICK HERE TO VIEW VRINDAVAN ASHRAM

VISITING ASHRAM - INFORM US

 

स्वामीजी  यशेन्दु गोस्वामी  हमारा उद्देश्य  आश्रम  पवित्र गुफा  दूरस्थ चिकित्सा  आध्यात्मिक चिकित्सा  चिकित्सा सूचना  गृह/ व्यवसाय /कार्यस्थल के लिए चिकित्सा शान्ति (मौन) चिकित्सा  बच्चे का प्रायोजक 

मंत्र के लिये प्रार्थन  प्रेम ध्यान  पूजन समारोह  संस्थापक  निदेशक  दर्शन  भोजन का योगदान  जन्मदिवस समारोह  आयुर्वेदिक योग  वैदिक ज्योतिषशास्त्र  आयुर्वेदिक पाक कार्यशाल

पंचकर्म  आयुर्वेद  हमारे निकट  चक्र कार्यशाला  चक्र नृत्य पार्टी  चक्रों में संतुलन  अपने समूह को लाएँ  तन्त्र  योग  आयुर्वेदिक मालिश  स्वामीजी की डायरी  आयोजक  शाकाहार

 

 

 अंग्रेजी English                     जर्मन  German                     फ्रेंच  French                    हिन्दी  Hindi                    इतालव                      रूस Russian                    स्पेनिश 
 
 
श्री बिन्दु सेवा संस्थान (भारत) एवं स्वामी बालेन्दु ई.वी. (जर्मनी) पंजीकृत निर्लाभ धर्मार्थ संगठन हैं जिनका उद्देश्य भारत में गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना हैI 
सभी अनुदान कर-मुक्त हैं एवं इस प्रकार इन धर्मार्थ संगठनों की पूर्णतया सहायता करते हैंI
सर्वाधिकार © 2008 www.jaisiyaram.com सभी अधिकार सुरक्षितI इस वेबसाइट का अनुरक्षण श्री बिन्दु सेवा संस्थान के द्वारा किया जाता हैI