jaisiyaram
jaisiyaram
Select Language
Bookmark and Share

जन्मदिवस समारोह

Recommend this page|HOME
Bhandara

यह आपका जन्मदिन है?
या फिर आपके लिए कोई विशेष दिन है?
हमारे साथ मनाएँ!
आज के खाने का प्रायोजक बनें!

 

Monthly Full Moon Distance Healing
Advertisement with us

आप अपने जन्मदिवस समारोह हमारे आश्रम में मना सकते हैंI बहुत सारे लोग यहाँ अपना दैनिक भोजन करते हैं I केवल 95 यूरो में आप हमारे आश्रम में  सारे बच्चों एवं विधार्थियों को भोजन करा सकते हैं और उनकी शुभकामनाएँ ले सकते हैं
आज के भोजन के प्रायोजक के रूप में आप के नाम की घोषणा हमारे वेबसाइट तथा आश्रम के बोर्ड पर की जाएगी
अपना एवं अपने परिवार के लोगों का जन्मदिवस आश्रम के परिवार के साथ मनाएँ यदि आप अपने किसी मित्र के लिए एक  अच्छे उपहार की तलाश में हैं तो उन्हें एक दिन के आश्रम के भोजन का प्रायोजक बनाना उन्हें सम्मान देने का एक महान विचार है! इस आनन्द में योगदान देकर किसी को आनन्दित करें
यदि आप भारत में जन्मदिवस समारोह में  अधिक लोगों को आमंत्रित करना चाहते हैं तो हम आपके लिए "भंडारा", भोजन का एक  बड़ा उत्सव आयोजित  करके आनन्दित महसूस करेंगे आप जितने व्यक्तियों को भोजन कराना चाहते हैं, उनकी संख्या चुन सकते हैं I हमारे पास  10000 व्यक्तियों तक को भोजन कराने का अनुभव है
हम भोजन की पर्चियों के समान दिन, समय और समारोह स्थल के पते युक्त छोटे निमंत्रण-पत्र छपवाएँगे और उन्हें अपने क्षेत्र के उन  गरीब निवासियों में बाँट देंगे जो कि प्राय: नहीं जानते हैं कि अभी और अगले दिन का भोजन वे कहाँ से पाएँगे  क्या आप कल्पना कर सकते हैं जब ये लोग आश्रम में आएँगे और भरपेट एवं गरम भोजन पाएँगे तो वे कितने खुश होंगे? जैसा कि भारत में परम्परा है कि ऐसे अवसरों पर छोटा सा जेबखर्च भी दिया जाता है, भोजन के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति 5 रूपए भी पाएँगे वे जान पाएँगे कि यह आपके लिये उत्सव का दिन  है और वे अपनी शुभकामनाएँ आपको भेजेंगे

Bhandara

यदि आप अपने जन्मदिन के दिन भारत में हैं तो आप भोजन का वितरण स्वयं करने में हमारी सहायता कर सकते हैं स्वामीजी के कुछ मित्र प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर भारत आकर गरीब लोगों के बीच भोजन का वितरण कर इसका आनन्द उठाते हैं
 अवश्य यदि आप वहाँ नहीं हैं तो हमें आपके लिये यह सेवा करना अच्छा लगता है हम उस विशेष दिन की तसवीर लेंगे और उसे वेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे ताकि आप अप्ने अनुदान के द्वारा लायी गयी खुशी का आनन्द उठा सकते हैं
 भंडारा के लिए हमें प्रति व्यक्ति केवल एक यूरो की आवश्यकता होती है आप जितने  व्यक्तियों को खिलाना चाहते हैं उनकी संख्या का चुनाव कर सकते हैं तथापि यह संख्या कम-से-कम 100 व्यक्तियों की होनी चाहिए चूँकि हमें इस विस्तृत परिमाण में भोजन के वितरण की तैयारी करने के लिए कुछ समय की जरूरत है, कृपया हमें कम-से-कम एक सप्ताह पहले जितने व्यक्तियों को आप आमंत्रित करना चाहते हैं  उनकी संख्या बता दें
यदि आप हमारे आश्रम में भंडारा के साथ अपने जन्मदिवस की बड़ी दावत देना चाहते हैं या यदि आपका कोई प्रश्न हो तो तो कृपया हम से संपर्क करें: info@jaisiyaram.com

Click here to sponsor the food for one day or have a big feast, a Bhandara at the Ashram!

Click here to see pictures of previous birthday celebrations at the Ashram

 

Ayurveda Yoga Holiday - a spiritual holiday in India