चक्र कार्यशाला |
Recommend this page|HOME | |||||||||||||||||||
कार्यशाला जो आपकी ऊर्जा को अनुकूल रूप से परिवर्तित करती हैचक्रों की दुनिया सभी इन्द्रियों का प्रयोग कर अनुभव एवं महसूस की जा सकती हैI यही वह आधारभूत विचार था जिसने स्वामीजी को इस असाधारण - अनुभवजन्य, विषयासक्त एवं स्पर्शनीय - कार्यशाला का निर्माण करने में उन्नति प्रदान कियाI इस कार्यशाला में हम मानव शरीर के 7 ऊर्जा केन्द्रों के साथ कार्य करेंगे जिन्हें चक्र कहा जाता हैI प्रत्येक ऊर्जा केन्द्र शरीर के प्रत्येक हिस्से से ऊर्जा वाहिकाओं(अधोबिन्दुओं) के द्वारा जुड़ी हुई हैंI प्रत्येक चक्र की अपनी विशेषताएँ हैंI वे न केवल ऊर्जा को ग्रहण करने एवं व्यक्त करने के लिये उत्तरदायी हैं बल्कि वे हमारे जीवन अनुभव के संग्रह केन्द्र हैं एवं वे हमें शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रभावित करते हैंI स्वामीजी प्रत्येक चक्र की विशेषताओं एवं गुणों की रूपरेखा तैयार करेंगे एवं यह वर्णन करेंगे कि चक्र की ऊर्जाओं के असंतुलित होने से शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, यौन और आध्यात्मिक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैंI व्यवहारिक अभ्यासों की शृंखलाओं का नेतृत्व कर स्वामीजी प्रत्येक चक्र की ऊर्जा के संपर्क में रहने के लिये हमें मार्गदर्शित करेंगेI चक्र से संबंधित विशिष्ट मुद्राओं (योगासनों) के माध्यम से हम ऊर्जा को सक्रिय करने एवं किसी प्रकार के अवरोधों का पता लगाने का अनुभव करते हैंI शक्तिशाली श्वसन अभ्यासों (प्राणायामों) का भौतिक शरीर पर जबर्दस्त मजबूत करने वाला प्रभाव पड़ेगाI यह तनाव, चिंता एवं उदासी को दूर करेगाI शरीर को आराम दें एवं व्यस्त मन को शांत कर आत्मा को खुशी प्रदान करेंI इसके परि्णामस्वरूप, चिंता दूर हो जायेगी एवं शांति तथा हर्ष स्थापित होगीI इस परिणाम को सुदॄढ़ करने के लिये, चक्र के साथ एक विशेष रूप से गूँजने वाले पवित्र मंत्रों का प्रयोग किया जायेगाI इसका परिणाम चक्रों के कंपन का एक वास्तविक अनुभव होगाI चिंतन के दौरान, रंग, ध्वनि एवं राग पर ध्यान केन्द्रित कर कार्यशाला एक अद्भुत समग्र अनुभव प्रदान करेगा जो हमें स्वस्थ एवं खुशहाल होने देता हैI इसके बाद घर पर नियमित अभ्यास करना एक ठोस आधार पर स्वास्थ्य स्थापित करने में हमारी मदद करेगा एवं आपकी ऊर्जा में वृद्धि करने में मदद करेगाI सभी उम्र के लोग जीवन के सच्चे प्रेम के इस जोशपूर्ण उत्सव का आनन्द लेंगेI स्वामीजी ने विभिन्न चक्रों के लिये कार्यशालाओं की रूपरेखा तैयार कीI आप यह चुनाव कर सकते हैं कि कौन सी कार्यशाला आपकी विशेष समस्या, आपके व्यक्तित्व या प्रकृति के अनुकूल हैI प्रत्येक चक्र कार्यशाला के विषय में अधिक विवरण के लिये कृपया प्रतीक पर क्लिक करें एवं अपना चुनाव करें I
|
||||||||||||||||||||