|
 |
 |
स्वामीजी आपको यह बताना चाहते हैं कि यदि कोई उन्हें
अपने घर या व्यापार में उनके आशीर्वाद के लिए आमंत्रित
करना चाहता है तो वे बड़े ही सुगम्य एवं सुलभ हैं I हो
सकता है कि आप अपने घर में एक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हों
जो कि किसी तरह से आपको परेशान कर रही हो, आपको तनावयुक्त,
बेचैन या निराश महसूस करा रही हो I या शायद आपके
कार्यस्थल पर एक ऐसी ऊर्जा हो जो आपके कार्य क्षमता को
प्रभावित कर रही हो और आपको दुखी कर रही हो I
प्रतिकूल ऊर्जा आपको न सिर्फ भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक
तौर पर बल्कि शारीरिक तौर पर भी प्रभावित कर सकती हैI
स्वामीजी की उपस्थिति मात्र ही एक चिकित्सा हैI स्वामीजी
आपके द्वारा अनुभव की जाने वाली ऊर्जा के प्रकार का
निर्धारण करेंगेI उसके पश्चात् वे आपके घर या आपके
व्यवसाय से सभी प्रतिकूल ऊर्जा को हटाने के लिए अपनी
मंत्र चिकित्सा का प्रयोग करेंगे I उनके द्वारा निर्धारित
की गई प्रतिकूल ऊर्जा के निदान के आधार पर वे उस ऊर्जा को
समाप्त करने और इस प्रकार अपने प्रिय अनुकूल ऊर्जा
को प्रसारित करने के लिये एक विशिष्ट समारोह को करने की
सलाह दे सकते हैं I
यह एक अनौपचारिक एवं आरामदायक यात्रा होगी I यदि आप
स्वामीजी को इस चिकित्सा के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं
तो कृपया व्यवस्थापक से संपर्क करें और स्वामीजी आपको इस
कार्यक्रम की स्वीकृति दे अनुगृहीत कर बड़े आनन्दित होंगेI
|