मन्त्र कार्यशाला |
Recommend this page|HOME | |||
मन्त्र की पुनरावृत्ति का साधारण अर्थ है ध्वन्यात्मक अभिप्राय वाले एक वाक्य या शब्द-समूह की पुनरावृत्तिI बस इतना हीI मन्त्र मूलभूत रूप से ध्वनि से संबंधित हैI मन्त्र ध्वनि है एवं ध्वनि इस जगत में प्रत्येक चीज में गूँजती हैI जब जल प्रवाहित होता है, इससे निकलने वाली कलकल की आवाज मन्त्र हैI जब हवा पेड़ों से होकर बहती है, इससे निकलने वाली सरसराहट की आवाज मन्त्र हैI जब हम भूमि पर चलते हैं, हमारे पदचापों से ध्वनि उत्पन्न होती है, एवं वह भी मन्त्र हैI मनुष्य के अंदर एक स्वजन्मा, अटूट ध्वनि है जो अपने आप को हमारे साँसों के साथ सदा दोहराती है एवं यह ध्वनि भी एक मन्त्र हैI धवनि में असीम शक्ति है, वास्तव में इसमें समूचे जगत की सृष्टि करने की शक्ति हैI येह लिखा गया है कि ईश्वर पहले धवनि के रूप में प्रकट हुयेI (शुरू में शब्द था, एवं शब्द ईश्वर के पास थाI न्यू टेस्टामेंट, जॉन 1;1-2) प्राचीन भारतीय विश्वासों के अनुसार, आरंभ में ध्वनि थी जो ॐ के रूप में गूँजती रही एवं उस ध्वनि से सब चीज अस्तित्व में आईI आधुनिक वैज्ञानिक भी हमारे प्राचीन ज्ञानियों के समान यह मानने लगे हैं एक कंपन है जो समूचे ब्रह्मांड में अनवरत गूँजता रहता हैI जब अक्षर एवं शब्दांश मिल जाते हैं, वे शब्द का निर्माण करते हैंI हमारे आध्यात्मिक एवं सांसारिक जीवन दोनों केवल शब्दों के कारण ही संभव हैंI ; भाषा के बिना, हम अपना कोई भी क्रियाकलाप पूरा नहीं कर सकते हैंI हमारे द्वारा प्रयुक्त प्रत्येक शब्द की अपनी शक्ति है एवं यह अपनी प्रतिक्रिया उत्पन्न करती हैI मन्त्र अक्षरों एवं शब्दांशों का कोई साधारण मेल नहीं है, बल्कि एक क्रियाशील शक्ति हैI ईश्वर का नाम ईश्वर से भिन्न नहीं हैI मन्त्र को ईश्वर का ध्वनि-आवरण कहा जाता है: ध्वनि के रूप में यह ईश्वर हैI भागवद् गीता में भगवान कृष्ण कहते हैं, " धार्मिक कृत्यों में, मैं मन्त्र आवृत्ति का संस्कार हूँ"I इसके द्वारा उनका मतलब है कि जबकि अन्य तकनीक उन्हें प्राप्त करने के साधन हैं मन्त्र उनका वही अस्तित्व हैI इसलिये मन्त्र को दोहरा कर ईश्वर का अनुभव करना इतना आसान हैI मन्त्र चिंतन एक शब्द-समूह की आवृत्ति है जो ध्वनि कंपन उतपन करती है जो हमारे हृदय एवं मन में ईश्वर के प्रति प्रेम जाग्रत करती हैI लाखों मन्त्र हैं लेकिन आपके लिये कौन सा है? धर्मग्रन्थों में विभिन्न विषयों के लिये विशेष रूप से प्रासंगिक विभिन्न मन्त्र हैंI आपकी व्यक्तिगत आवश्यकता/विषय से संबद्ध सही मन्त्र का चुनाव करना महत्वपूर्ण है ताकि इस मन्त्र से होने वाले पूर्ण उपचारात्मक लाभों को महसूस एवं अनुभव किया जा सकेI आप स्वामीजी से अपने व्यक्तिगत विषय के लिये एक मन्त्र का चुनाव करने के लिये कह सकते हैंI यदि आप मन्त्र कार्यशाला को आयोजित करना या उसमें भाग लेना या अपने लिये एक व्यक्तिगत मन्त्र चाहते हैं तो अधिक जानकारी के लिये हमसे कृपया यहाँ संपर्क करें: There is millions of mantras but which one is for you? In the scriptures there is different mantra especially relevant for different issues. It is important to choose the correct mantra that deals with your personal requirement / issue to feel and experience the full healing benefits from this mantra. You can ask Swami Ji to choose a Mantra for your personal issue. If you want to organize or participate in Mantra workshop or need a personal Mantra for your self please contact us for further information at: info@jaisiyaram.com
|
||||