Untitled Document
www.jaisiyaram.com Live Help
contact no.

Blankआयोजक

Recommend this page | HOME

Swami Ji

स्वामीजी को अपने घर पर आमंत्रित करें

लोगों के बीच प्रेम बाँटने के लिये स्वामीजी समूचे विश्व में भ्रमण एवं कार्य कर रहे हैं, व्याख्यान दे रहे हैं, कार्यशाला एवं व्यक्तिगत उपचार सत्र आयोजित कर रहे हैंI वे अनेक अस्पतालों का भी भ्रमण करते हैं एवं चिकित्सकों के चिकित्सालयों में उपचार सत्र आयोजित करते हैं तथा सलाह देते हैंI प्रेम के इस ऊर्जा एवं संदेश को फैलाने के लिये वे हमेशा नये स्थानों का भ्रमण करने के लिये तैयार रहते हैंI

आप स्वामीजी को आने एवं उपचार, कार्यशालाएँ तथा अन्य क्रियाकलाप करने के लिये अपने स्थान पर आमंत्रित कर सकते हैंI इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है आपका कोई योग केन्द्र है, आप ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं या आप आध्यात्मिकता को पेशे के रूप में न अपनाकर सामान्य रूप से इसमें अभिरूचि रखते हैंI जो बात महत्वपूर्ण है वह है एक खुला हृदयI

स्वामीजी हृदय से हृदय का संपर्क बनाना चाहेंगे एवं इस प्रकार वे पूरे विश्व में मित्र बनाना चाहते हैंI स्वामीजी मिट्टी से जुड़े, सामान्य लोगों के साथ रहना चाहते हैं जो प्रेम का यह संपर्क बनाना चाहते हैंI

इस कार्यक्रम को आयोजित कर आप उस अद्‍भुत हर्ष एवं प्रेम का अनुभव कर सकते हैं जिसे लोग स्वामीजी की उपस्थिति में एक दर्शन, कार्यशाला या उनके असार्वजनिक समय में महसूस करते हैंI उन लोगों की कृतज्ञता को देखना आश्चर्यजनक है जिन्होंने एक आध्यात्मिक सत्र में भाग लिया एवं अपने बोझ तथा कष्ट से राहत पायाI चिंतन के अंत में लोगों को हल्का एवं स्वतंत्र महसूस करते, अपने भविष्य के लिये विश्वास से भरा देखना एक अनोखी बात हैI

संक्षेप में हमारा कार्यक्रम

सामान्य रूप से स्वामीजी व्यक्तिगत उपचार सत्र प्रतिदिन करते हैंI इनमें वे अनुकूल ऊर्जा को चक्रों में पुन:संतुलित करते हैं एवं शरीर के चारों तरफ सुरक्षा के रूप में प्रेम ऊर्जा का एक कवच तैयार करते हैंI इनमें से प्रत्येक उपचार सत्र 30 मिनटों का होता हैI स्वामीजी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे तक उपचार कर सकते हैंI

उसके साथ-साथ यशेन्दु गोस्वामी ज्योतिषशास्त्रीय परामर्श एवं हस्त तथा चेहरे का पठन करते हैंI यशेन्दु गोस्वामी  ने वैदिक ज्योतिषशास्त्र का अध्ययन किया एवं आपको परेशान करने वाले किसी भी बात में वे आपकी मदद कर सकते हैंI एक वैदिक जन्मकुण्डली एक घंटे का समय लेगी जबकि हस्त तथा चेहरे के पठन में आधा घंटे का समय लगेगाI किसी व्यक्ति को यशेन्दु गोस्वामी से पठन करवाने के लिये पहले से ही नियत प्रश्न तैयार करना चाहिये ताकि उसे संतोषजनक उत्तर मिलेI

संध्या के समय, प्राय: कहीं हमारे ठहराव के शुरू में, एक दर्शन होता हैI दर्शन हृदय चक्र को खोलने के लिये एक समूह चिंतन एवं समूह उपचार हैI इसमें लोग अपने हृदयों को खोलने एवं अपनी भावनाओं को महसूस करने तथा व्यक्त करने में मदद प्राप्त करते हैंI इसमें दो से तीन घंटे (लोगों के परिमाण पर निर्भर करते हुये) लगते हैंI हम इसे प्राय: आरंभ में करते हैं ताकि लोगों को स्वामीजी को एक समूह में जानने का एक अवसर मिले एवं उन्हें थोड़ा जानकर व्यक्तिगत उपचारों के लिये अपना स्थान भी सुरक्षित करा सकेI

यशेन्दु गोस्वामी प्रेम चिंतन प्रस्तुत करते हैंI उन्होंने शांतिपूर्ण संगीत के द्वारा इस प्रेम चिंतन की रचना की जो हमें अपने हृदय तथा हमारे प्रेम तक वापस आने का मार्ग ढूँढ़्ने में मदद करता हैI यह लगभग एक घंटे का चिंतन हैI

एक चक्र नृत्य पार्टी आयोजित होने की भी संभावना हैI यह बिना नशीले-पदार्थों, मद्य या जूतों का एक आध्यात्मिक डिस्को हैI हमने प्रत्येक चक्र के लिये एक विशेष संगीत की रचना की है जो हमारे चक्रों की ऊर्जा को प्रेरित करता हैI मुक्त रूप से नृत्य कर भी हम महसूस करते हैं कि हम इस ऊर्जा को क्रियाशील कर सकते हैंI स्वामीजी प्रत्येक चक्र के लिये लघु व्याख्याओं के द्वारा पूरे शाम मार्गदर्शन करेंगेI

यदि लोग चक्रों के एक अधिक विस्तृत व्याख्या में अभिरूचि लेते हैं, तो एक चक्र कार्यशाला आयोजित की जा सकती हैI इसमें स्वामीजी अपने चक्रों के साथ कार्य करने तथा स्वयं अवरोधों को समाप्त करने के संबंध में विधियाँ तथा तकनीक बताते हैंI चक्र कार्यशाला आधा दिन, पूरे दिन भर या एक सप्ताहांत तक चल सकती हैI इस कार्यशाला को करने के किये स्वामीजी को कम से कम 20 प्रतिभागियों की जरूरत होती हैI

आयुर्वेदिक पाक कार्यशालाओं में आप एक स्वास्थ्यकर ढ़ंग से शाकाहारी भोजन पकाना सीख सकते हैंI इसके बाद स्वादिष्ट भोजन एक-साथ खाया जायेगाइसमें लगभग घंटे लगते हैंI

दो या चार घंटे के कार्यशालाओं का आयोजन विभिन्न विषयों जैसे कि योग एवं तनाव, पीठ का दर्द, स्त्रियों के स्वास्थ्य, वजन की कमी के लिये हो सकता है......यशेन्दु गोस्वामी प्रतिभागियों का आसनों के द्वारा मर्गदर्शन कर सकते हैंI

स्वामीजी गृह या व्यवसाय के उपचार के लिये आने के लिये प्रसन्न होंगेI एक प्रथम आगमन होगा एवं, यदि आवश्यक हो, तो स्थान को प्रतिकूल ऊर्जाओं से निर्मल एवं सुरक्षित करने के लिये एक अग्नि पूजन हो सकता हैI

किसी ग्रह संबंधी राशियों के प्रतिकूल प्रभावों के साथ-साथ जीवन के अन्य पहलुओं के द्वारा उत्पन्न नकारात्मकता से निर्मल एवं सुरक्षित करने के लिये व्यक्तिगत एवं समूह पूजन समारोह आयोजित किये जा सकते हैंI

यदि आप एक अस्पताल का भ्रमण आयोजित करना चाहते हैं तो स्वामीजी वैसे लोगों को अस्पतालों में भी अपनी उपचारात्मक ऊर्जा के द्वारा सहायता प्रदान कर प्रसन्न होंगेI जिन्हें इसकी सर्वाधिक जरूरत है उन्हें वे अपना प्रेम देने के लिये इसे नि:शुल्क करेंगेI

बच्चे, किशोर या किशोरी एवं युवा वयस्क स्वामीजी के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैंवे विद्यालय या विश्वविद्यालय में व्याख्यान देकर युवा लोगों की उनके विकास में मदद करना पसंद करेंगेI यशेन्दु गोस्वामी वहाँ योग कार्यशालाएँ आयोजित करने में अपना योगदान देकर प्रसन्न होंगेI युवा लोगों की मदद कर आप ईश्वर की सेवा कर सकते हैंI स्वामीजी एवं यशेन्दु गोस्वामी इसे उनके लिये एक उपहार के रूप में करते हैं क्योंकि वे इस जगत के भविष्य हैंI

हमारी आवश्यकताएँ

स्वामीजी यशेन्दु एवं रमोना के साथ भ्रमण कर रहे हैंI उन्हें दो कमरे की जगह चाहिये एवं वे एक घर में न कि होटल में रह कर प्रसन्न होंगे क्योंकि व्यक्तिगत संपर्क महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान हैI वे भारतीय व्यंजन पकाना एवं खाना पसंद करते हैं इसलिये वे आपके साथ मिलकर पका कर एवं खाकर प्रसन्न होंगेI

व्यक्तिगत उपचार सत्रों के लिये मालिश तालिका आवश्यक हैI उसी कमरे में एक सी डी प्लेयर भी होना चाहियेI

कमरे के आकार पर निर्भर करते हुये दर्शन, चिंतन एवं कार्यशालाओं के लिये एक माइक्रोफोन की जरूरत हो सकती हैI

चक्र नृत्य पार्टी के लिये उन्हें एक संगीत यंत्र एवं एक माइक्रोफोन की जरूरत हैI

प्रचार

निश्चित रूप से आपके क्षेत्र में ढ़ेर सारे लोग हैं जिनकी स्वामीजी के कार्यक्रम में अभिरूचि हैI इसलिये जब वे आते हैं तो य्न्हें यह समझना चाहिये कि उनके भाग लेने की संभावना हैI यदि आपका स्वयं का केन्द्र है तो आप अवश्य सारी सूचना भेज सकते हैं कि क्या, कब एवं कहाँ आपसे संपर्क करना है? आप योग केन्द्रों एवं अन्य आध्यात्मिक केन्द्रों से संपर्क कर सकते हैंI प्राय: वे स्वामीजी के व्याख्यान या यशेन्दु की योग कार्यशालाएँ आयोजित करने में रूचि लेते हैंI

आप जैव-दूकानों, केन्द्रों, एवं अस्पतालों में पूछ सकते हैं कि क्या आप वहाँ प्रचार-पर्चियाँ लगा सकते हैं?

स्थानीय संचार-माध्यमों को सूचित किया जा सकता हैI कुछ सकारात्मक बातों के संबंध में रिपोर्ट कर पत्रकार प्राय: प्रसन्न होते हैंI स्वामीजी भी एक रेडियो या दूरदर्शन साक्षात्कार देकर प्रसन्न होंगेI छोटे समाचार पत्रों के लेख भी बहुत सारी रूचि एवं ध्यान उत्पन्न करते हैंI

यदि आपको विज्ञापन के लिये विषय-वस्तु की जरूरत हो तो आप उसे हमारे वेबसाइट से लेकर डाउनलोड कर सकते हैंI

वित्तीय

स्वामीजी भारत में गरीब बच्चों की सहायता करने के लिये कार्य करते हैं ताकि उन्हें भविष्य में एक अवसर मिलेI उपचार एवं चिंतन से प्राप्त धन का प्रयोग केवल बच्चों के धर्मार्थ परियोजनाओम के लिये किया जायेगाI स्वामीजी का विचार है कि इस धन को दूसरे तरीके से खर्च करना हितकर नहीं होगाI इस धन से वे एक शतांश भी रहने या भोजन करने के लिये खर्च नहीं करते हैंI

उनका व्यक्तिगत खर्च योग कार्यशालाओं, चक्र कार्यशालाओं एवं व्याख्यानों से आनेवाले धन से पूरा होता हैI इस धन से आयोजकों को भी विज्ञापन या किराये का खर्च पूरा करने के लिये 25% हिस्सा मिलता हैI

आपका लाभ

स्वामीजी का आगमन आपके लिये एक आशीर्वाद होगाI

आप अपने घर एवं भारत दोनों में इतने सारे लोगों की मदद कर रहे हैंI आपके स्थान पर स्वामीजी के आगमन की घोषणा हमारे वेबसाइट पर की जायेगी जिसमें आपको हमारा आयोजक घोषित किया जायेगा ताकि इस क्षेत्र में अभिरूचि रखने वाले अनेक लोग आपके केन्द्र या आपके द्वारा कार्यक्रम के लिये चुने गये स्थान पर आ सकेंI आपको कई दिल्चस्पी लेने वाले तथा दिल्चस्प लोगों से मिलने का अवसर मिलेगाI

अपने बारे में कुछ सूचना देने के लिये जो हमें आपके स्थान पर कार्यक्रम तैयार करने में मदद करेगा कृपया यहाँ क्लिक करेंI


 

Click here to see photos from Swami Ji's program in different countries

 

स्वामीजी  यशेन्दु गोस्वामी  हमारा उद्देश्य  आश्रम  पवित्र गुफा  दूरस्थ चिकित्सा  आध्यात्मिक चिकित्सा  चिकित्सा सूचना  गृह/ व्यवसाय /कार्यस्थल के लिए चिकित्सा शान्ति (मौन) चिकित्सा  बच्चे का प्रायोजक 

मंत्र के लिये प्रार्थन  प्रेम ध्यान  पूजन समारोह  संस्थापक  निदेशक  दर्शन  भोजन का योगदान  जन्मदिवस समारोह  आयुर्वेदिक योग  वैदिक ज्योतिषशास्त्र  आयुर्वेदिक पाक कार्यशाल

पंचकर्म  आयुर्वेद  हमारे निकट  चक्र कार्यशाला  चक्र नृत्य पार्टी  चक्रों में संतुलन  अपने समूह को लाएँ  तन्त्र  योग  आयुर्वेदिक मालिश  स्वामीजी की डायरी  आयोजक  शाकाहार

 

 

 अंग्रेजी English                     जर्मन  German                     फ्रेंच  French                    हिन्दी  Hindi                    इतालव                      रूस Russian                    स्पेनिश 
 
 
श्री बिन्दु सेवा संस्थान (भारत) एवं स्वामी बालेन्दु ई.वी. (जर्मनी) पंजीकृत निर्लाभ धर्मार्थ संगठन हैं जिनका उद्देश्य भारत में गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना हैI 
सभी अनुदान कर-मुक्त हैं एवं इस प्रकार इन धर्मार्थ संगठनों की पूर्णतया सहायता करते हैंI
सर्वाधिकार © 2008 www.jaisiyaram.com सभी अधिकार सुरक्षितI इस वेबसाइट का अनुरक्षण श्री बिन्दु सेवा संस्थान के द्वारा किया जाता हैI