पूजन समारोह |
Recommend this page|HOME | ||||
भारत एवं इसके निकटवर्ती देशों में पूजन समारोह की एक लंबी परंपरा हैI पूजन समारोह लोगों के लिए अनुकूल शक्ति एवं विशेष अवसरों पर उनके समर्थन के लिए संभावना प्रदान करता हैI समारोह के दौरान सभी उपस्थित लोग समारोह के अवसर के लिए विशेष प्रार्थना का उच्चारण करते हैं एवं शुभकामना व्यक्त करते हैंI इसके द्वारा प्रतिकूल शक्ति समाप्त हो जाती है एवं सुकर्म प्रकट होता हैI एक पूजन समारोह के दौरान ईश्वर की पारंपरिक विधि से प्रार्थना की जाती है एवं उपहार अर्पित किए जाते हैंI यह ईश्वर की शक्तिशाली ऊर्जा के माध्यम से आपके उद्देश्य के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना संभव बनाता हैI पारंपरिक रूप से पूजन समारोह हर जन्मदिन, विवाह, शादी की वर्षगाँठ, बच्चों एवं पोते-पोतियों के लिए और अन्य विशेष अवसरों के लिए किए जाते हैंI पूजन समारोह सभी व्यावसायिक मामलों, बङी परियोजनाओं के आरंभ या अंत में एवं सभी पारिवारिक मामलों में बलदायक ऊर्जा प्रदान करते हैंI वे स्वयं के लिए सुझाए जा सकते हैं या दूसरों के उपहारस्वरूप अनुदान में दिए जा सकते हैंI सफल समारोह के लिए साधुओं को आमंत्रित किया जाता है और उनका समर्थन माँगा जाता हैI पूजन समारोह के उद्देश्य एवं अवसर के आधार पर एक निश्चित संख्या में साधुओं को आमंत्रित किया जाता है (उदाहरणस्वरूप तीसवें जन्मदिन के लिए 30 साधु, चालीसवें जन्मदिन के लिए 40 साधु आदि)I सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए अनुदानस्वरूप 5 उपहार तैयार किए जा सकते हैI मंगलोत्सव के अंत में आजीविका के मूल साधन, भोजन, कंबल, वस्त्र, मिट्टी के बर्तन एवं रूपये दिए जा सकते हैंI मूल साधनों के वितरण के साथ समारोह का प्रति व्यक्ति खर्च पाँच यूरो होगाI यदि आप केवल भोजन वितरित करना चाहते हैं तो इसका खर्च प्रति आमंत्रित व्यक्ति खर्च एक यूरो होगाI यदि आप चाह्ते हैं किसी अवसर पर आपके या आपके एक मित्र के लिए आपकी खुशहाली के लिए हम एक समारोह करें तो हमसे यहाँ संपर्क करने के लिए आपका स्वागत है: yashendu@jaisiyaram.com यदि कोई वृन्दावन आकर अपना समारोह करने में असमर्थ है तो हमारा प्रतिनिधि उसके स्थान पर उसके लिए प्रार्थना करेगाI समारोह के दौरान अत्यंत अनुकूल शक्तियाँ उत्पन्न होती हैं जो पूजा स्थल से प्रतिकूल शक्तियों को समाप्त कर देती हैंI घर एवं व्यासायिक कमरों को स्वच्छ किया जा सकता है और इस प्रकार एक विशेष समारोह द्वारा निर्मल बनाया जा सकता है I ज्योतिष-शास्त्र संबंधी समारोहप्रत्येक व्यक्ति का जीवन, उसकी योग्यताएँ, उसकी विशेषताएँ एवं उसकी चित्तवॄत्ति जन्म कुण्डली में उपस्थित तारों के समूह द्वारा प्रभावित होते हैंI जब कभी भी कोई ग्रह अन्य ग्रहों की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली स्थिति में होता है तो इसकी ऊर्जा कम शक्तिशाली ग्रहों को दबा देगी और इस प्रकार जीवन के विभिन्न पहलुओं पर उनके अनुकूल प्रभाव को कम कर देगीI एक निश्चित ग्रह-समूह कालसर्पयोग अनेक लोगों के जीवन में प्रतिकूल शक्तियों को बल दे रहा है एवं उनका समर्थन कर रहा हैI जब सभी ग्रह राहु एवं केतु के बीच में घिरे रहते हैं तो इसे कालसर्पयोग कहा जाता हैI यह अन्य समूहों के अच्छे प्रभाव का दमन करता है और व्यक्ति को स्वस्थ, स्मृध्द तथा किसी प्रकार की योजना, चाहे वह वित्तीय, आध्यात्मिक या अन्य प्रकृति का हो, सफल होने से रोकता हैI तीव्र अभिरूचि एवं निवेदन के कारण श्री बिन्दु सेवा संस्थान ग्रहों की शक्तियों को संतुलित करने के लिए एक मासिक अनुष्ठान आयोजित करेगा I सामान्य रूप से नौ ग्रहों के लिए और विशेष रूप से कालसर्पयोग के लिए यह अनुष्ठान हर पूर्णिमा की रात को वॄंदावन में आश्रम में आयोजित होगाI योग्य ज्योतिषियों का एक समूह अग्नि की आहुति देगा और मंत्रों के उच्चारण से अनुकूल शक्तियों को मजबूत बनाएगाI अंत मे आमंत्रित साधु शक्तियों को अपने आशीर्वाद से समृध्द करने के लिए भोजन ग्रहण करेंगेI हर प्रतिभागी को अपनी जन्म-कुण्डली में तारों के प्रतिकूल प्रभाव से मुक्त होने के लिए यह एक आशीर्वाद है I
हम आपको इस अनुष्ठान में भाग लेने के लिए आमंत्रित करना चाहेंगेI यदि आप वृंदावन में आ सकेंगे तो बहुत अच्छा होगाI यदि नहीं तो हमारे प्रतिनिधि वैसे सभी व्यक्ति के लिए होंगे जो व्यक्तिगत रूप से आश्रम में आने में असमर्थ हैI जानकार पंडितों एवं ज्योतिषियों के मार्गदर्शन में प्रतिनिधि एवं उपस्थित प्रतिभागी अनुष्ठान संपन्न करेंगेI भाग लेने के लिए आपको नीचे दिए गए फ़ॉर्म को भरना है एवं अपनी एक तस्वीर लगानी हैI इस अनुष्ठान के लिए 100 यूरो या 5500 रूपये का अनुदान देना होगाI अनुष्ठान के बाद सभी प्रतिभागी एक वॆदिक जन्म-कुण्डली प्राप्त करेंगेI Check our calendar for the date of the next new moon Pooja ceremony Click here to participate in the next Pooja Ceremony Click here to see photos from Pooja ceremonies
|
|||||