|

हम स्वामीजी से
जून,
2001
में हमारे मित्र माइकल कोसाक के माध्यम से मलोर्का में
मिले
I
यह एक बहुत ही विशिष्ट प्रकार का समागम था;
एक शाम
माइकल ने
अगली सुबह कुछ बहुत
असामान्य
अनुभव प्राप्त करने के लिये
हमें
प्लाया
डि पामा के
एक अपार्टमेंट में हमें आमंत्रित किया I
अच्छा,
वहाँ हम: रेनर,
रेजिना,
हमारे बच्चे,
माइकल,
उसकी पत्नि एंड्रिया और
उनका बेटा
रावेल थे
I
और एक
सोफे पर स्वामीजी थे
I
हमलोग तत्काल ही मोहित हो गए,
प्रश्न करने लगे I
चूँकि उस समय तक
वे अंग्रेजी नहीं बोल सकते थे,
उनके मेजबान ने हमारे लिये उसका अनुवाद किया
I
इस ढ़ंग
से हमने स्वामीजी के बारे में सब कुछ
जान लिया;
योगी के रूप में
उनकी पृष्ठभूमि,
उनके द्वारा गुफा में व्यतीत किया गया समय I
हमने इसके बारे में
वीडियो भी
देखा
I
विशेषत: रेजिना के लिए यह अनुभव आश्चर्यजनक था,
एक सप्ताह पहले
ही उसने
भारत गए
बिना एक प्रामाणिक योगी से
मिलने की गहरे हृदय से इच्छा
व्यक्त
की
I
और यहाँ भारत के एक प्रामाणिक योगी
मिल गए
I
इस समागम के द्वारा एक प्यारे बंधुत्व का
वर्षों में विकास हुआ,
जो कि आज भी
कायम
है
I
हम,
यानि कि रेनर और रेजिना फ्रैन्क,
मलौर्का में रहते हैं
I
रेनर एक
प्रमाणित
मनोचिकित्सक है और
रेजिना एक प्राकृतिक आरोग्यसाधक है
I
पिछले
छ: वर्षों में हमने
लोगों को एक मिनट के अंदर
भावनाओं
के तनन से छुटकारा पाने योग्य बनाने के
लिए कुछ
निश्चित सूचिबेध बिन्दुओं के
दोहन की
एक तकनीक
का विकास किया I
ये भावनाएँ भय,
क्रोध,
दुख,
चिन्ता,ईर्ष्या,
घृणा
करना हो सकती हैं
I
फ्रैन्क के अनुसार इस तकनीक को
MET (Meridian-Energy-Techniques)
कहते हैं
I
हम इस तकनीक का मलौर्का में अपने अभ्यास
में सफलतापूर्वक प्रयोग कर रहे हैं और जन-साधारण के
साथ-साथ व्यावसायिक लोगों को भी
MET
चिकित्सक/
MET
सलाहकार बनाने के लिए जर्मनी,
ऑस्ट्रिया,स्विट्जरलैंड
एवं स्पेन में
संगोष्ठियाँ कर रहे हैं
I
www.franke-met.com
पर आप अधिक जानकारी पा सकते हैं
I
|