स्वामीजी द्वारा की जाने वाली आध्यात्मिक चिकित्सा |
Recommend this page|HOME | |||||
साढ़े तीन वर्ष तक गुफा में आध्यात्मिक समर्पण से प्रकट होने के बाद से लेकर अब तक स्वामी बालेन्दु जी आध्यात्मिक चिकित्सा संपन्न करते आ रहे हैं I स्वामीजी ने इस चिकित्सा को भारत के साथ-साथ यूरोप में भी अपनाया है और उन्होंने बिना जाति, पंथ एवं आध्यात्मिक विश्वासों के भेद-भाव के अनेक आत्माओं को आध्यात्मिक शांति प्रदान किया है I संक्षिप्त सूचनाआध्यात्मिक चिकित्सा का मूल सिद्धांत सभी प्रकार की प्रतिकूल ऊर्जा को वश में कर अच्छी ऊर्जा के उत्पादन का विचार है प्रतिकूल ऊर्जा हमारे लिए विभिन्न प्रकार की शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक समस्याएँ उत्पन्न करती है I जब प्रतिकूल ऊर्जा का प्रभाव होता है तो एक असंतुलन उत्पन्न होता है जो विभिन्न प्रकार की समस्याएँ पैदा करता है I अपने ईश्वर के आशीर्वाद से एवं वर्षों पुरानी मंत्रों की शक्ति से स्वामीजी को आध्यात्मिक रूप से अच्छी ऊर्जा प्राप्त होती है जिसे वे स्पर्श के द्वारा स्थानांतरित करते हैं I ज्योंही लोग स्वामीजी के स्पर्श से इस अच्छी ऊर्जा को प्राप्त करते हैं , प्रतिकूल ऊर्जा द्वारा उत्पन्न किया गया असंतुलन अच्छी ऊर्जा के प्रवाह के द्वारा प्रतिस्थापित हो जाता है I स्पष्ट रूप से व्यक्त करने पर प्रतिकूल ऊर्जा ऊर्जा के दो प्रकार होते हैं I एक वह है जिसे हम स्वयं एक गलत एवं अव्यवस्थित जीवनशैली अपनाकर उत्पन्न करते हैं ( उदाहरण के लिये - खान-पान की बुरी आदतें, नकारात्मक एवं द्वेषपूर्ण विचार, तनाव, चिन्ता इत्यादि) और दूसरा वह जो कि हमें बाहर से प्रभावित करता है (उदाहरण के लिये - जहाँ कोई व्यक्ति अपने जीवन में अच्छा कर रहा है और ईर्ष्यापूर्ण भावना रखने वाले लोग जिनके पास अच्छा दिमाग नहीं होता वे अपनी जलन को बिना किसी कारण के उनकी तरफ लक्ष्य करते हैं) I कभी-कभी तो वैसे ईर्ष्यापूर्ण लोग जो कि दूसरों की खुशी से दुखी हो जाते हैं उनका केवल दर्शन ही बड़े परिमाण में प्रतिकूल ऊर्जा का निर्माण करती है I किन्तु आध्यात्मिक चिकित्सा से लाभ प्राप्त करने के लिये किसी को बीमार या किसी गंभीर समस्या से ग्रस्त होने की जरुरत नहीं है I वास्तव में बहुत सारे लोग तो स्वामीजी के पास केवल इस अच्छी ऊर्जा का अनुभव प्राप्त करने के लिये आते हैं क्योंकि यह उनके चारों ओर एक अनुकूल ऊर्जा का वातावरण तैयार करने में सहायता करता है I यह वातावरण सभी प्रतिकूल ऊर्जा के विरुद्ध एक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करती है और व्यक्ति को अंदर से विकरित करती है I तथापि, यदि आपको कोई विशेष शारीरिक या मानसिक समस्याएँ परेशान करती हैं कृपया स्वामीजी को यह बताना नहीं भूलें I स्वामीजी को आध्यात्मिक चिकित्सा की प्रक्रिया द्वारा इस तरह की बीमारियों का उपचार करने में सक्षम होने का आशीर्वाद प्राप्त रहा हैI स्वामीजी सुझाव देते हैं कि चिकित्सा सत्र के पहले ही आप अपनी सारी समस्याएँ लिख दें ताकि उनमें से किसी को आप भूल न जाएँ! चिकित्सा सत्र के दौरान, अनेक बार लोगों ने बदलती हुई भावनाओं का अनुभव किया है I विभिन्न प्रकार की भावनाओं का अनुभव करते हैं I कुछ लोगों ने हृदय से हँसने का अनुभव किया तो वहीं दूसरों ने हृदय को चीर कर रोने का अनुभव किया I यह पूर्णत: प्राकृतिक है और इस कारण यदि आँसू बाहर आते हैं तो उन्हें बाहर आने दें I अपने चिकित्सा सत्र के दौरान कुछ लोगों ने रोंगटे खड़े कर देने वाले सनसनाहट की अनुभूति की है I लोगों के कई चमत्कारिक अनुभव भी हुए, विभिन्न ’चक्रों’ में विभिन्न रंगों को देखना और कभी-कभी अनुभव करना कि मानो वे हवा में तैर रहे हैं I ये सब अनुकूल ऊर्जा की शक्ति के बहाव के कारण है I यह ऊर्जा कई विभिन्न तरीकों से कार्य कर सकती है I कई लोग तुरंत ही सुधार एवं कष्ट से आराम महसूस करते हैं तो अन्य लोग आरंभ में कुछ भी अनुभव नहीं करते हैं I यह भी हो सकता है जब कि समस्या पूर्णत: समाप्त होने से पहले ही बदतर हो जाती है I स्वामीजी सामान्यत: तीन चिकित्सा सत्रों की सलाह देते हैं I पहले सत्र में शरीर एवं चेतना इस ऊर्जा की लय में आ जाते हैं I चूँकि सामान्यत: यह प्रथम अनुभव होता है, बहुत सारे लोग आशंकित होते हैं और उनके पास बहुत सारे प्रश्न एवं उत्सुकताएँ होती हैं I द्वितीय तथा तृतीय सत्र में यह एक नया अनुभव बिल्कुल नहीं रह जाता है और ऊर्जा को अच्छे एवं अधिक गहनतापूर्वक ग्रहण किया जा सकता है I चिकित्सा सत्र लगभग 20-30 मिनट समय का होता है I चूँकि स्वामीजी एक स्थान पर केवल एक छोटी-सी अवधि के लिए उपलब्ध होते हैं, इसलिए यह अनुरोध है कि आप अपने चिकित्सा सत्र के लिए समय पर आएँ और यथासंभव अधिक-से-अधिक लोगों को आध्यात्मिक चिकित्सा के लाभ को पाने का मौका दें I चिकित्सा सत्र की तैयारी:चिकित्सा सत्र के दौरान लेटने के लिए एक बड़ा तौलिया I स्वामीजी के प्रति सम्मान स्वरूप एक छोटी-सी भेंट ( यह अण्डा रहित मिठाई, एक फूल, एक एक फल या इसी तरह की कुछ सामग्री I भारत में कृतज्ञता एवं सम्मान प्रदर्शित करने की यह एक पारंपरिक अभिव्यक्ति है I आप इस भेंट के द्वारा चिकित्सक के आध्यात्मिक एवं बौद्धिक क्षमता के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हैं I पोशाक संबंधी नियमपोशाक संबंधी कोई नियम नहीं है I आप को जो भी वस्त्र आरामदायक लगे और जिसे पहन कर आप अपने पेट और पीठ के बल आरामपूर्वक लेटने में सक्षम हों, उसे पहनने के लिए आप स्वतंत्र हैं I
कृपया ध्यान दें कि यदि आपको शरीर के किसी विशेष हिस्से (उदाहरणस्वरूप-पैर, पेट, पीठ आदि) की चिकित्सा की आवश्यकता है तो आपको उस हिस्से को उघाड़ना होगा ताकि शरीर से प्रत्यक्ष संपर्क के द्वारा स्पर्श चिकित्सा अधिक प्रभावशाली ढंग से कार्य कर सके I स्वामीजी का मानना है कि कम से कम चिकित्सा सत्र के दिन मंसाहारी भोजन से परहेज करना सर्वोत्तम फल देने में मदद करेगा I
CostA healing session with Swami Ji costs $70. Of course this money will also benefit his children charity projects. After your healing session you are welcome to write down your experiences and mail them together with a photo of yourself to info@jaisiyaram.com With your permission they will be published on Swami ji's website www.jaisiyaram.com
|
||||||