Untitled Document
www.jaisiyaram.com Live Help
contact no.

Blankएक बच्चे का प्रायोजक बनना

Recommend this page | HOME
Swami Ji with childYashendu with child

श्री बिन्दु सेवा संस्थान 160 बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी ले रहा हैI उनके माता-पिता उन्हें शिक्षा नहीं दे सकते क्योंकि वे गरीबी रेखा के नीचे रह रहे हैंI इसलिये हमारे ट्रस्ट श्री बिन्दु सेवा संस्थान ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये उन्हें  शिक्षा प्रदान करने का निश्चय किया हैI आब वे वृन्दावन के प्राथमिक विद्यालयों एवं आश्रम में स्वामी बालेन्दु ई.वी. बालविहार में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैंI

श्री बिन्दु सेवा संस्थान के जन प्रबन्धक यशेन्दु गोस्वामी का प्रत्येक बच्चे के माता के साथ बैठक होता था एवं वे पाते थे कि वे उन्हें धन के अभाव में शिक्षा देने में असमर्थ थेI प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वामी बालेन्दु जी के साथ बैठक के बाद "स्वामीजी" (ट्रस्ट के स्वामी) इन बच्चों के पुस्तकों, पोशाकों आदि सहित शिक्षा का खर्च उठाने के लिये तैयार हुएI आश्रम के बगल में स्वामी बालेन्दु ई.वी. बालविहार गरीब परिवार के छोटे बच्चों को शिक्षा की प्रथम सीढ़ी प्रदान कर रहा हैI 3 से 8 वर्ष तक के 60 बच्चे यहाँ प्रफुल्लित ढ़ंग से सीखते हैंI उनका सुबह से दोपहर तक देखभाल किया जाता है एवं उन्हें गर्म भोजन मिलता हैI

Kindergarten children

एक साथ हम 160 बच्चों को प्रायोजित कर रहे हैं और हम आपका समर्थन चाहेंगेI हम आशा कर रहे हैं कि भविष्य में हम अधिक बच्चों को शिक्षा प्रदान कर सकते हैं क्योंकि वृन्दावन एवं नजदीक के गावों में अनेक बच्चे हैं जो धन के अभाव में कोई शिक्षा नहीं पा रहे हैंI आप भी उनकी मदद कर सकते हैंI यदि आप एक बच्चे को प्रायोजित करना चाहते हैं तो इसकी लागत प्रति वर्ष 140 यूरो होगीI प्रायोजन से आपको बच्चे की तस्वीर, प्रगति रिपोर्ट मिलेगी एवं यदि आप चाहें तो आप उनसे मिल भी सकते हैंI इस प्रकार का योगदान इन व्यक्तिगत बच्चों एवं उनके परिवारों का जीवन बदलने में एक बड़ी भूमिका निभा सकता हैI यह प्रत्येक बच्चे को उनके जीवन में एक रास्ता बनाने एवं अपने समुदाय के प्रति योगदान देने के लिये दक्षता प्रदान करता हैI

 

हमने महसूस किया कि बहुसंख्यक लोग एक लड़्की की मद करने के लिये अधिक इच्छुक हैंI तथापि ये 160 बच्चे, लड़्के एवं लड़्कियाँ समान गरीब स्थिति में हैं और समान रूप से उनकी सहायता की जाती हैI आत्मा का कोई लिंग नहीं है; लड़्के एवं लड़्कियाँ ईश्वर के द्वारा समान रूप से प्रेम किये जाते हैंI इसलिये हम यह संभावना नहीं प्रदान करते हैं कि बच्चे का चुनाव उसके लिंग, चेहरे या नाम द्वारा होI लड़्के एवं लड़्कियों को किसी एक से कोई हानि नहीं होगी, प्रत्येक को सहायता मिलेगीI इसलिये कृपया अपना हृदय खोलें एवं ईश्वर के बच्चों को प्रेम एवं सहायता प्रदान करेंI

Children eatingChildren eating


 

स्वामीजी  यशेन्दु गोस्वामी  हमारा उद्देश्य  आश्रम  पवित्र गुफा  दूरस्थ चिकित्सा  आध्यात्मिक चिकित्सा  चिकित्सा सूचना  गृह/ व्यवसाय /कार्यस्थल के लिए चिकित्सा शान्ति (मौन) चिकित्सा  बच्चे का प्रायोजक 

मंत्र के लिये प्रार्थन  प्रेम ध्यान  पूजन समारोह  संस्थापक  निदेशक  दर्शन  भोजन का योगदान  जन्मदिवस समारोह  आयुर्वेदिक योग  वैदिक ज्योतिषशास्त्र  आयुर्वेदिक पाक कार्यशाल

पंचकर्म  आयुर्वेद  हमारे निकट  चक्र कार्यशाला  चक्र नृत्य पार्टी  चक्रों में संतुलन  अपने समूह को लाएँ  तन्त्र  योग  आयुर्वेदिक मालिश  स्वामीजी की डायरी  आयोजक  शाकाहार

 

 

 अंग्रेजी English                     जर्मन  German                     फ्रेंच  French                    हिन्दी  Hindi                    इतालव                      रूस Russian                    स्पेनिश 
 
 
श्री बिन्दु सेवा संस्थान (भारत) एवं स्वामी बालेन्दु ई.वी. (जर्मनी) पंजीकृत निर्लाभ धर्मार्थ संगठन हैं जिनका उद्देश्य भारत में गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना हैI 
सभी अनुदान कर-मुक्त हैं एवं इस प्रकार इन धर्मार्थ संगठनों की पूर्णतया सहायता करते हैंI
सर्वाधिकार © 2008 www.jaisiyaram.com सभी अधिकार सुरक्षितI इस वेबसाइट का अनुरक्षण श्री बिन्दु सेवा संस्थान के द्वारा किया जाता हैI