jaisiyaram
jaisiyaram
Select Language
Bookmark and Share

ताज महल

Recommend this page|HOME
Swami Ji's personal diary
Advertisement with us
Taj Mahal

Taj Mahal -

A memorial of love

स्थापत्यकला का यह अद्‍भुत नमूना लगभग 1648 में पूरा हुआI यह मुगल शाहजहाँ का अपनी प्रिय पत्नी मुमताज महल के प्रति प्रेम का प्रतीक हैI हाल में ही इस विश्व विरासत स्थल को विश्व के सात नये आश्चर्यों में से एक घोषित किया गया हैI अभी तक का दि्या गया सबसे कीमती उपहार यूनानी, इरानी एवं भारतीय स्थापत्यकला का सम्मिश्रण हैI यह अनमोल वस्तु सफेद संगमरमर का बना है एवं इसमें विस्तृत अलंकरण है जो प्रत्येक पर्यटक को मुग्ध करता हैI विशेष रूप से सूर्योदय या सूर्यास्त के समय ताज महल सुनहरी रोशनी में नहाता है एवं सैकड़ों पर्यटकों के सिरों के ऊपर आभामय सुंदरता बिखेरता हैI इसकी विशेष सुंदरता उस समय भी उजागर होती है जब आप इसे पूर्णिमा के दिन देखते हैं जो अब खुलने के लंबे समय के कारण संभव हैI इसकी असाधारण सुंदरता आपके स्मरण में सदा व्यप्त रहेगीI चूँकि यह आश्रम से केवल 60 किलोमीटर की दूरी पर है तो जब कभी भी आप आश्रम में रूकते हैं तो हम सहर्ष आपके लिये वहाँ का भ्रमण आयोजित करेंगेI

Click here to see pictures of trips to the Taj Mahal

 

Indian Jewelry